सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल
तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव स्थित चौक के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार मैट्रिक परीक्षार्थी के घायल होने का मामला सामने आया है
By DHIRAJ KUMAR |
February 23, 2026 9:12 PM
लखीसराय
. तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव स्थित चौक के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार मैट्रिक परीक्षार्थी के घायल होने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों पीड़ित टाउन थाना क्षेत्र के साबिकपुर गांव निवासी रजनीश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, विकास ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं रामकुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार एक ही बाइक से शरमा गांव स्थित परीक्षा केंद्र से मैट्रिक का परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे कि पीछे से आ रहे दूसरे अनियंत्रित बाइक की ठोकर से हादसे का शिकार हो गये. जबकि ठोकर मारने वाला बाइक सवार पूरी तरह सुरक्षित व मौके से फरार हो गया. इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने बताया कि तीनों ही पीड़ित को पैर में चोट है, हालांकि इलाज के बाद तीनों की स्थिति सामान्य व जान की खतरे से पूरी तरह बाहर भी है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
