[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बंद घर को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बंद घर को चोरों ने फिर बनाया निशाना

0
बंद घर को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक जारी है और इस मामले में बड़हिया पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है. जिससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है. चोर कभी बड़हिया नगर क्षेत्र के दुकानों या घरों को निशाना बना रहे हैं तो कभी प्रखंड क्षेत्र के घरों व सड़क किनारे खड़े वाहन को निशाना बनाने में सफल हो रहे हैं, लेकिन पुलिस इसपर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव का है, जहां रविवार की देर रात चोरों ने सेवानिवृत प्राध्यापक गौतम कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह के घर को अपना निशाना बनाकर घर का ताला तोड़कर कई सारे कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया. जानकारी के अनुसार घर के मालिक ललन सिंह परिवार के साथ अपने पुत्र के यहां हैदराबाद गये हुए हैं. घर में छत पर उनका मैनेजर सोया था. नीचे मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखा अलमीरा एवं अटैची को तोड़कर उससे कीमती सामान चोरी कर लिया. ललन सिंह के आने के बाद पता चलेगा क्या क्या समान घर में था. इस संबंध में ललन सिंह के मैनेजर सह गंगासराय के मोहन राम ने बड़हिया थाना लिखित आवेदन दिया है. इस संबंध में बड़हिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel