[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय क्षेत्र के विकास को लेकर जिप सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, गिनायी प्राथमिकताएं

क्षेत्र के विकास को लेकर जिप सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, गिनायी प्राथमिकताएं

0
क्षेत्र के विकास को लेकर जिप सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, गिनायी प्राथमिकताएं

बहादुरगंज क्षेत्र संख्या सात में सड़क, छठ घाट व कब्रिस्तान घेराबंदी की उठी मांग

किशनगंज. बहादुरगंज प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए जिला परिषद सदस्य निखत प्रवीण एवं जिप सदस्य प्रतिनिधि नाजिम आलम ने जिला परिषद अध्यक्षा रुकिया बेगम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और आवश्यक योजनाओं की सूची सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है.

इन प्रमुख योजनाओं को पूरा करने का आग्रह

जिप सदस्य प्रतिनिधि नाजिम अहमद द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में चन्दवार व बनगामा पंचायत में छठ घाट निर्माण, चिकाबाड़ी के वार्ड संख्या 10 में कलभर्ट निर्माण तथा बजगामा के वार्ड 11 में सिंघिया मुख्य सड़क से जमा मस्जिद तक पीसीसी रोड निर्माण को प्राथमिकता दी गयी है. इसके अलावा अलताबाड़ी व मोहम्मदनगर पंचायत में विभिन्न कब्रिस्तानों की घेराबंदी व पीसीसी सड़कों के निर्माण व मरम्मती की मांग प्रमुखता से उठाई गयी है.

आदर्श क्षेत्र बनाने का संकल्प

ज्ञापन में चन्दवार पंचायत के कटबाडी हाट में सामूहिक शौचालय व मोहम्मदनगर के विभिन्न वार्डों में पुलिया व सड़क निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया है. नाजिम अहमद ने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र संख्या सात को एक ””आदर्श जिला परिषद क्षेत्र”” के रूप में विकसित करना है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही कई योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है और प्रस्तावित नई योजनाओं की स्वीकृति मिलने से ग्रामीण विकास को और मजबूती मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel