[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय जमीन की समस्या का हल नहीं होने सरोज ने किया गैरकानूनी विरोध

जमीन की समस्या का हल नहीं होने सरोज ने किया गैरकानूनी विरोध

0
जमीन की समस्या का हल नहीं होने सरोज ने किया गैरकानूनी विरोध

-भूमि सुधार मंत्री व एडीएम सी ओ के खिलाफ लगाया गया बड़ा होडिंग

-होडिंग में भूमि सुधार मंत्री एडीएम एवं अंचलाधिकारी को बताया गया भू-माफिया

-होडिंग पर विनीत के नीचे सरोज कुमार का है नाम लिखा

-कवैया थाना में सरोज को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज

-नामजद अभियुक्त सरोज गिरफ्तार, टेंट एवं प्रिंटिंग प्रेस वाले पर भी प्राथमिकी दर्ज

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार कवैया रोड निवासी सरोज कुमार ने अपनी जमीन संबंधित समस्या का हल नहीं होने पर इसके विरोध का एक अनोखा तरीका अख्तियार कर शहर के मुख्य सड़क पर बाजार समिति के समीप एक तोरण द्वारा लगा दिया. जिसपर क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिले के अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं एक अन्य अधिकारी का बैनर में फोटो लगाकर आपत्तिजनक भाषा कर प्रयोग करते हुए तीनों को भूमि माफिया बताया गया. वहीं बैनर पर विनीत में सरोज कुमार लिखा गया है एवं उसका मोबाइल नंबर 6203833427 लिखा था. सुबह जब लोगों की होडिंग पर नजर पड़ी तो चौक-चौराहे एवं चाय पान समेत अन्य जगहों पर इसकी जोर-जोर से चर्चा होने लगी. जिले में इस तरह का अनोखा विरोध पहली बार देखा गया है. जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मियों द्वारा तोरणद्वार को आनन फानन में हटा दिया गया. होर्डिंग को दिन 10 बजे नगर परिषद के कर्मियों के द्वारा उतार लिया गया एवं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कवैया थाना को नगर परिषद के कर्मी द्वारा सुपुर्द कर दिया है. इस संबंध में नगर परिषद के नक्शा प्रभारी वीरेंद्र कुमार द्वारा सरोज कुमार पर कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें टेंट एवं प्रिंटिंग प्रेस वाले को भी नामजद बनाया गया है. जिसके बाद कवैया थाना की पुलिस ने सरोज कुमार को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस हिरास में सरोज कुमार ने बताया कि वह जमीन संबंधित अपने मामले को लेकर लखीसराय अंचलाधिकारी से मिला था. पूरा डॉक्यूमेंट उनके पास है. उनके द्वारा जेल से छूटने पर सभी डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया जायेगा. इधर, कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि तोरणद्वार लगाने को लेकर नगर परिषद कर्मी वीरेंद्र कुमार के बयान पर कांड संख्या 125/ 26 के तहत सुसंगत धारा के साथ प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

बोले एडीएम

एडीएम नीरज कुमार ने कहा कि तोरण द्वार बैनर लगाने की जानकारी मिली है. कोई भी प्रिंटिंग प्रेस किसी मंत्री या अधिकारी के बारे में आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बात छाप नहीं सकती. टेंट किसका है यह भी पता कर लिया गया है. इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. दोषी को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel