[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय शहर की विकास पर लगा विराम, कई योजना अधर में

शहर की विकास पर लगा विराम, कई योजना अधर में

0
शहर की विकास पर लगा विराम, कई योजना अधर में

शहर के दो मुख्य योजना आरसीसी नाला निर्माण एवं एसटीपी कार्य को अभी तक नहीं मिली हरी झंडी, बड़हिया एसटीपी का भी कार्य है रूका

इंग्लिश मोहल्ले के भोला टोला से लेकर डीएवी के सामने चिमनी भट्टा तक होना है आरसीसी नाला एवं का निर्माण

पिछले कई वर्षों से लाली पहाड़ी से विद्यापीठ चौक तक एसटीपी निर्माण कार्य को अभी तक नहीं मिली है हरी झंडी

लखीसराय

शहर के कई जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं के कार्य ठप्प पड़ा हुआ है. नप साधारण बोर्ड की बैठक में बड़ी-बड़ी बात तो की जाती है लेकिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए चुप्पी साध ली जाती है, खासकर नगर विकास एवं आवास विभाग के बुडको के दो बड़े कल्याणकारी योजनाओं पर अमल नहीं की जा रही है. शहर के सबसे दूसरा बड़ा समस्या बरसात के दिनों में जलजमाव से निजात पाने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है. वहीं कई एकड़ खेत में पानी रहने के कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. वार्ड नंबर दो, तीन, चार और पांच के वार्ड के खेतों में सालों भर पानी लगा हुआ रहता है, जिससे निजात दिलाने के लिए उप सभापति द्वारा भोला टोला एन एच 80 से डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने चिमनी भट्टा होते नदी किनारे तक आरसीसी नाला का निर्माण के लिए बुडको को योजना दिया गया है लेकिन अभी तक नाला निर्माण का पटना से कोई सूचना उपलब्ध नहीं होने के कारण नाला कार्य की कोई चर्चा नहीं है. शहर के नया बाजार का सबसे बड़ा एवं पहली समस्या जाम एवं अतिक्रमण की श्रेणी है. इस बाजार में मनसिंघा पइन के अतिक्रमण के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव होने से कोई नहीं रोक सकता है. जिसपर अस्थायी रूप से कार्रवाई की जाती है, फिर बरसात समाप्त होते ही नगर प्रशासन या नगर प्रतिनिधि भूल जाते है.

एक सौ करोड़ की लागत से शहर में बनाना है एसटीपी, वर्षों से है अटका

पिछले कई वर्षों से शहर के एसटीपी निर्माण के लिए चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका है. एसटीपी निर्माण लाली पहाड़ी से विद्यापीठ चौक तक बनाया जाना है. चर्चा है कि इसका राशि भी स्वीकृति हो चुका है. एसटीपी निर्माण हो जाने से किऊल नदी का पानी स्वच्छ एवं साफ रहेगा, जिसका उपयोग लोग सभी कार्यों में किया जा सकता है. इधर, बड़हिया के एसटीपी का कार्य शुरू किया गया लेकिन कुछ दिन बाद ही कार्य रोक दिया गया. बड़हिया एसटीपी निर्माण नमामि गंगे योजना से करायी जा रही है. कार्य इसलिए रोका गया कि पानी निकासी के लिए जगह नहीं मिल रहा था.

बोले अधिकारी

बुडको परियोजना निदेशक अभिनंदन कुमार ने बताया कि आर सीसी नाला निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की गयी है. डीपीआर तैयार कर लिया गया है टेक्निकल स्वीकृति के लिए फाइल आगे भेजा गया है. 12 करोड़ को लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कराया जायेगा. वहीं एसटीपी निर्माण के नगर विकास व आवास विभाग को टेंडर के लिए भेजा गया है. एसटीपी टेंडर होने के बाद कार्य योजना का शिलान्यास कर शुरू किया जायेगा.

बोले उप सभापति

उप सभापति शिवशंकर राम ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नाला निर्माण के लिए प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. पत्र के आलोक डीपीआर तैयार करने के लिए कहा गया है डीपीआर तैयार होने की सूचना प्राप्त है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel