मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा जिले के 25 केंद्रों पर आज से होगी शुरू
– महिला व पुरुष पुलिस बल की होगी तैनाती
लखीसराय
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जाने वाली मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन अपने तरीके से व्यवस्थित करेंगे. मुख्य सतर्कता अधिकारी एडीएम नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार एवं राहुल कुमार को बनाया गया है. वहीं जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है. परीक्षा केंद्र पर महिला एवं पुरुष पुलिस अधिकारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन के लिए उड़नदस्ता का भी तैनाती की गयी है. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी एवं अभिभावक के भीड़ के मद्देनजर यातायात व टाउन और कवैया थाना को पुलिस को जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी है.