[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय चानन प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

चानन प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

0
चानन प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान 19 मई को सहयोग शिविर लगाने का दिया निर्देश

चानन. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को चानन प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रखंड स्तरीय जनता दरबार की स्थिति की जानकारी ली. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. जनगणना कार्य को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने को कहा. डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंच सकें. उन्होंने बताया कि 19 मई को चानन प्रखंड के लाखोचक व इटौन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए पंजी संधारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. इससे शिविर में प्राप्त आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया जा सके. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, मननपुर भी पहुंचे और मॉडल स्कूल संचालन की तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुनील कुमार, बीडीओ प्रिया कुमारी, सीओ रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel