[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 16 जून को शिक्षकों का जिला मुख्यालय पर होगा एक दिवसीय धरना

16 जून को शिक्षकों का जिला मुख्यालय पर होगा एक दिवसीय धरना

0
16 जून को शिक्षकों का जिला मुख्यालय पर होगा एक दिवसीय धरना

संघ ने शिक्षकों से किया एकजुटता का आह्वान

लखीसराय से राजेश मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट,

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले लखीसराय जिले के शिक्षक 16 जून, मंगलवार को जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे. शिक्षक एकता महासंग्राम के तहत होने वाला यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसकी जानकारी संघ के जिला महासचिव सत्य प्रकाश ने दी. उन्होंने ने इसे प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित जिला स्तरीय आंदोलन बताया है. महासचिव के अनुसार, नियोजित, विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक सहित जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से इसमें भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.

महासचिव सत्य प्रकाश ने कहा, “वर्षों से शिक्षकों की जायज मांगों की हो रही उपेक्षा

महासचिव ने कहा, “वर्षों से शिक्षकों की जायज मांगों की उपेक्षा हो रही है. अब संघर्ष ही समाधान है. हम चुप नहीं रहेंगे, अन्याय नहीं सहेंगे. ” उन्होंने ने बताया कि धरने में शिक्षक संघ की ओर उठाई जाने वाली मांगों में लंबित चार माह के वेतन का यथाशीघ्र भुगतान, शिक्षकों की सभी लंबित समस्याओं का अविलंब समाधान, समय पर वेतन एवं सभी देय लाभों का भुगतान, सेवा सुरक्षा, कालबद्ध वेतन उन्नयन, पदोन्नति एवं स्थानांतरण में पारदर्शिता, आवास भत्ता में भिन्नता को दूर करना, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, उचित वेतनमान स्लैब लागू करना, 7वें वेतन आयोग का लाभ की मांग शामिल हैं. संघ ने कहा है कि यह लड़ाई पूरे शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों की है. “शिक्षक एकता ज़िंदाबाद, हमारा अधिकार – हमें स्वीकार ” के नारे के साथ शिक्षकों से जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel