[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय डुमरी में जीविका समूह ने शुरू की आंगनबाड़ी पोशाक आपूर्ति, 14 हजार सेट बनाने का लक्ष्य

डुमरी में जीविका समूह ने शुरू की आंगनबाड़ी पोशाक आपूर्ति, 14 हजार सेट बनाने का लक्ष्य

0
डुमरी में जीविका समूह ने शुरू की आंगनबाड़ी पोशाक आपूर्ति, 14 हजार सेट बनाने का लक्ष्य

बड़हिया. प्रखंड की डुमरी पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में संचालित जीविका सिलाई केंद्र ने मंगलवार से आंगनबाड़ी बच्चों के लिए सिले-सिलाए पोशाक की आपूर्ति शुरू कर दी. पहले चरण में तैयार 300 पोशाक सेट सीडीपीओ कार्यालय को सौंपे गये. केंद्र पर दो अलग-अलग यूनिटों में कुल 50 सिलाई मशीनों के सहारे लगभग 35 प्रशिक्षित जीविका दीदियां कार्यरत हैं. बीपीएम कमलेश्वरी चौधरी ने जानकारी दी कि इस यूनिट को कुल 14 हजार पोशाक सेट तैयार करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सभी सामग्री संस्था की ओर से उपलब्ध करायी जा रही है, जबकि प्रति सेट 50 रुपये की दर से पारिश्रमिक जीविका दीदियों को दिया जा रहा है. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीडीओ प्रतीक कुमार, डीपीएम अनिता कुमारी एवं मुखिया गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि जीविका समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पोशाक की राशि देने के बजाय सीधे तैयार पोशाक उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी. मौके पर सरपंच विकास कुमार लड्डू, एसडी मैनेजर पंकज कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel