[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय किऊल से होकर गुजरने वाली कई सुपर फास्ट ट्रेन होंगे एक्सप्रेस एवं मेल में परिवर्तित

किऊल से होकर गुजरने वाली कई सुपर फास्ट ट्रेन होंगे एक्सप्रेस एवं मेल में परिवर्तित

0
किऊल से होकर गुजरने वाली कई सुपर फास्ट ट्रेन होंगे एक्सप्रेस एवं मेल में परिवर्तित

लखीसराय रेलवे प्रशासन ने कई सुपरफास्ट ट्रेनों के वर्ग व नंबर में बदलाव का निर्णय लिया है. किऊल से होकर गुजरने वाली अप एवं डाउन की सुपर फास्ट ट्रेन को साधारण मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी. जारी आदेश के अनुसार इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर इन्हें मेल एक्सप्रेस श्रेणी में परिवर्तित किया जायेगा. यह बदलाव अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से लागू होगा. ट्रेनों के नाम व नंबर ट्रेन संख्या 12327 (हावड़ा–देहरादून) कुंभ एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 13035 किया जायेगा, यह ट्रेन अब सुपरफास्ट नहीं, बल्कि मेल एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, यह व्यवस्था 14 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी. वापसी में 12328 (देहरादून–हावड़ा) कुंभ एक्सप्रेस को नया नंबर 13036 दिया जायेगा, जो 15 अप्रैल 2026 से द्विसाप्ताहिक मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी. ट्रेन संख्या 12369 (हावड़ा–देहरादून) उपासना एक्सप्रेस को 13037 नंबर के साथ मेल एक्सप्रेस बनाया जायेगा, यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और 13 अप्रैल 2026 से लागू होगी. वहीं 12370 (देहरादून–हावड़ा) उपासना एक्सप्रेस अब 13038 नंबर से 14 अप्रैल 2026 से मेल एक्सप्रेस के रूप में सप्ताह में पांच दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 12331 (हावड़ा–जम्मू तवी) हिमगिरी एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 13041 किया जायेगा, यह ट्रेन त्रि-साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस के रूप में 14 अप्रैल 2026 से चलेगी. वहीं वापसी दिशा में 12332 (जम्मू तवी–हावड़ा) हिमगिरी एक्सप्रेस को 13042 नंबर दिया गया है, जो 16 अप्रैल 2026 से त्रि-साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस बनेगी,ट्रेन संख्या 12333 (हावड़ा–प्रयागराज रामबाग) विभूति एक्सप्रेस अब 13047 नंबर से 13 अप्रैल 2026 से दैनिक मेल एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, इसी मार्ग की वापसी ट्रेन 12334 (प्रयागराज रामबाग–हावड़ा) विभूति एक्सप्रेस को 13048 नंबर दिया गया है, जो 14 अप्रैल 2026 से दैनिक मेल एक्सप्रेस बनेगी. ट्रेन संख्या 12311 (हावड़ा–कालका) नेताजी एक्सप्रेस को नया नंबर 13051 दिया जायेगा, यह ट्रेन 13 अप्रैल 2026 से दैनिक मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी. वहीं 12312 (कालका–हावड़ा) नेता जी एक्सप्रेस अब 13052 नंबर से 15 अप्रैल 2026 से दैनिक मेल एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद किराया संरचना में भी बदलाव संभावित है, जिससे यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार से राहत मिल सकती है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले बदले हुए ट्रेन नंबर और श्रेणी की जानकारी अवश्य जांच लें. ———————————————————————————————

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel