एसपी ने की जन सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश
जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान को प्राथमिकता देते हुए लखीसराय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखीं.
By Rajeev Murarai Sinha Sinha |
June 10, 2026 5:32 PM
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
बुधवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया. जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा. एसपी प्रेरणा कुमार ने सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये.उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, पारिवारिक विवादों समेत अन्य जनसंबंधी शिकायतों पर सुनवाई की गयी. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
