[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय राज्य सरकार के बजट में मिला श्रृंगीधाम को स्थान

राज्य सरकार के बजट में मिला श्रृंगीधाम को स्थान

0
राज्य सरकार के बजट में मिला श्रृंगीधाम को स्थान

सरकार ने श्रृंगीऋषि धाम के विकास, सौंदर्यीकरण व उन्नयन का रखा प्रावधानश्रृंगीऋषि धाम के विकास से जगी क्षेत्र के पर्यटन मानचित्र पर आने की जगी उम्मीद लखीसराय

इस बार राज्य सरकार ने अपने वित्त बजट 2026-27 में जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत स्थित रामायणकालीन प्रसिद्ध स्थल श्रृंगीऋषि धाम के विकास, सौंदर्यीकरण, उन्नयन का प्रावधान किया गया है. बता दें कि मुंगेर वन प्रमंडल क्षेत्र के तहत लखीसराय जिले का यह स्थल मनोहारी और अत्यंत ही रमणीक है. इसके तीन ओर पहाड़ियों की श्रृंखला है तथा एक ओर प्राकृतिक और विशाल सरोवर है. इस सरोवर पर पूर्व से इसकी जलग्रहण क्षमता को बढ़ाने के लिए मोरवे डैम बना हुआ है. बताया जा रहा है कि सरकार ने इस सरोवर की जलग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए यहां तक गंगा का पानी पहुंचाने की योजना की स्वीकृति प्रदान किया है.

श्रृंगीऋषि धाम का विकास पर्यटकों को करेगा आकर्षित

वर्तमान समय में श्रृंगीऋषि धाम में पर्यटन सुविधाओं का घोर अभाव है. पहला तो यह कि यहां स्थित जलकुंड जिसमें श्रद्धालु स्नान करते हैं, वह काफी छोटा है. इसके अलावा यहां न तो महिला श्रद्धालुओं के वस्त्र बदलने के लिए कोई चेंजिंग रूम उपलब्ध है और न ही शौचालय परिसर ही. हालांकि वर्तमान समय में जिला प्रशासन ने एक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य सहित कुछ अन्य निर्माण कार्य शुरू किया है, परंतु यह पर्यटकों की संख्या तथा स्थान के महत्व को देखते हुए नाकाफी है.

श्रृंगीऋषि धाम के विकास से न केवल इस क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा, बल्कि यहां बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन होगा. इस क्षेत्र में सड़क संपर्क विकसित होगा. बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव होगा. यदि इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की चर्चा करें तो यहां व्यू प्वाइंट, कैफेटेरिया, बोटिंग, रोप-वे के अलावा मुख्य कुंड व मंदिर परिसर के पास लगभग दो सौ वर्गमीटर क्षेत्रफल में आरसीसी प्लेटफार्म बनाने की आवश्यकता है अथवा दोनों ओर पहाड़ी पर चढ़ प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने के लिए सीढ़ी सहित प्लेटफार्म बनाने की जरूरत है.

विगत दिनों स्थापित हुई है श्रृंगीऋषि की प्रतिमा

विगत जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में यहां श्रृंगीऋषि की प्रतिमा स्थापित की गयी है. इसका अनावरण प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू व उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में किया गया. इसको लेकर यह स्थान काफी चर्चा में रहा. अब राज्य सरकार के ध्यान दिये जाने से इस क्षेत्र का समुचित विकास संभव होता दिख रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel