[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला

0
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला
घायल मरीज

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट: टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में शुक्रवार की रात बालू माफियाओं ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. पिता-पुत्र ने मिलकर युवक को पुलिस का मुखबिर होने के शक में घेर लिया और धारदार हथियार व पिस्टल की बट से प्रहार किया. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल में चल रहा है.

खेत से लौटने के दौरान किऊल नदी के पास घेरा

पीड़ित विकास कुमार उर्फ विक्की (25 वर्ष), पिता गिरीश यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपने खेत देख कर घर लौट रहा था. इसी दौरान किऊल नदी किनारे सुनसान इलाके में गांव के ही विद्यानंद सागर उर्फ सरदार जी और उसके पुत्र गुरमीत कुमार ने उसे रोक लिया. हमलावरों ने चिल्लाते हुए कहा कि “तुम पुलिस के मुखबिर बने हो और हमें अवैध बालू की कटाई करने से रोकते हो.”

तलवार और पिस्टल की बट से किया प्रहार

आरोप है कि इतना कहते ही विद्यानंद सागर ने चाकू और तलवार से विकास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वहीं उसके पुत्र गुरमीत ने देसी पिस्टल की बट से मारकर उसे लहूलुहान कर दिया. हमले में विकास के कंधे, पीठ, हाथ और गले पर गहरे जख्म आए हैं. जब वह बेहोश होकर गिर पड़ा, तो हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए. बाद में शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया.

थानाध्यक्ष बोले: हमलावर जल्द होंगे गिरफ्तार

पीड़ित ने टाउन थाना में आवेदन देकर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है. विकास के अनुसार ये दोनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं और पहले भी उसे धमकी दे चुके हैं. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और यह सीधे तौर पर जान से मारने की कोशिश का मामला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हमलावरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel