[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 2 जून को लगेगा ”सहयोग शिविर”, डीएम ने दिये गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

2 जून को लगेगा ”सहयोग शिविर”, डीएम ने दिये गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

0
2 जून को लगेगा ”सहयोग शिविर”, डीएम ने दिये गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट :

आगामी 2 जून 2026 को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले ”सहयोग शिविर” कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. जिसको लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सहयोग शिविरों के वरीय पदाधिकारियों और सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समस्याओं का हो ऑन-स्पॉट निपटारा: डीएम

बैठक के दौरान डीएम ने तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाना है.

त्वरित समाधान :

शिविर में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाय. इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी किया है.

बुनियादी सुविधाएं :

सभी शिविर स्थलों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बैठने की उत्तम व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाय.

अंतर्विभागीय समन्वय:

सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर समयबद्ध तरीके से कार्यों का निपटारा करें.

“सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का एक बेहद प्रभावी माध्यम है. इसके सफल संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि जिले के सुदूर क्षेत्रों के लोग भी इसकी जानकारी पा सकें और अधिक से अधिक जरूरतमंद इस शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel