[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय Lakhisarai हेड बॉय के पद पर साहिल राज, हेड गर्ल के पद पर माही भारती चयनित

Lakhisarai हेड बॉय के पद पर साहिल राज, हेड गर्ल के पद पर माही भारती चयनित

0
Lakhisarai हेड बॉय के पद पर साहिल राज, हेड गर्ल के पद पर माही भारती चयनित

लखीसराय से राजीव की रिपोर्ट Lakhisarai News : जिला मुख्यालय के समीप स्थित जी माउंट लिट्रा विद्यालय में विगत शनिवार को छात्र नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित छात्र परिषद की चुनाव को लेकर मतदान कार्यक्रम संपन्न हुआ था. जिसमें कक्षा तीन एवं उससे ऊपर के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक और सक्रिय भागीदारी निभायी. चुनाव प्रक्रिया पहली बार विद्यालय में चुनाव ई-वोटिंग प्रणाली के माध्यम से करायी गयी. जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटलीकरण के महत्व की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया. चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत हेड बॉय, हेड गर्ल, असिस्टेंट हेड बॉय एवं असिस्टेंट हेड गर्ल के पदों के लिए उम्मीदवारों ने पूर्व में प्रार्थना सभा के दौरान अपना नामांकन प्रस्तुत किया. सभी प्रत्याशियों ने अपने विचार, लक्ष्य एवं योजनाएं अपने सहपाठियों के समक्ष साझा कीं. उन्हें प्रचार-प्रसार एवं समर्थन जुटाने के लिए पर्याप्त समय भी प्रदान किया गया, जिससे चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बना रहा. वहीं छात्रों ने अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान प्रक्रिया में भाग लिया. सबसे पहले उन्होंने अपनी उपस्थिति भौतिक हस्ताक्षर के माध्यम से दर्ज करायी, तत्पश्चात ई-वोटिंग प्रणाली के माध्यम से अपने मत डाले. इस पूरी प्रक्रिया में शिक्षकों ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक छात्र सही एवं जिम्मेदार तरीके से मतदान करें. चुनाव के परिणामों की घोषणा सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान की गयी. हेड बॉय के पद पर साहिल राज, हेड गर्ल के पद पर माही भारती, असिस्टेंट हेड बॉय के पद पर कुमार सृजन तथा असिस्टेंट हेड गर्ल के पद पर आकृति भारती विजेता घोषित किये गये. विजेताओं की घोषणा अकादमिक कोऑर्डिनेटर आशीष गुप्ता द्वारा की गयी. घोषणा के उपरांत सभी विजेता छात्रों ने शिक्षक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में शपथ ग्रहण की. शपथ के माध्यम से उन्होंने विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, अनुशासन बनाये रखने तथा अपने सहपाठियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजय कुमार स्नेही ने सभी विजेताओं को प्रतिष्ठित सैश प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया तथा नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel