सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी

Sadar Hospital: सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार को इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

By Pintu Pranav | June 25, 2026 9:03 AM

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Sadar Hospital: लखीसराय सदर अस्पताल में गुरुवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं की ड्यूटी सूची जारी कर दी गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि जनरल ओपीडी, आयुष, गायनी, पीडिया, आईपीडी और एसएनसीयू समेत सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर संबंधित चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

गुरुवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ संगीता राय और डॉ सुधांशु कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.इवनिंग ओपीडी में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे. जबकि आयुष ओपीडी की शाम की पाली में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

गायनी ओपीडी में डॉ हरिप्रिया रहेंगी उपलब्ध

महिला रोग संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए गुरुवार को गायनी ओपीडी में डॉ हरिप्रिया मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगी.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पंकज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ अवधेश कुमार तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ राज अभय मरीजों की देखभाल करेंगे.

24 घंटे संचालित रहेगी इमरजेंसी सेवा

Sadar Hospital: इमरजेंसी कक्ष में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विकास कुमार झा तैनात रहेंगे. दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हिमांशु राज तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराएंगे.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू की व्यवस्था

बाल रोग ओपीडी में गुरुवार को डॉ हिमांशु राज उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ पवन कुमार तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

मरीजों से समय का पालन करने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों एवं परिजनों से निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचने तथा पंजीकरण कराने के बाद ही चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

ALSO READ: 29-30 जून को निकलेगी दो दिवसीय किसान पदयात्रा, 500 से अधिक किसान होंगे शामिल