[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बड़हिया बाजार में बच्चा चोर की अफवाह पर हंगामा

बड़हिया बाजार में बच्चा चोर की अफवाह पर हंगामा

0
बड़हिया बाजार में बच्चा चोर की अफवाह पर हंगामा

-पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

-लोगों ने बच्चा चोर समझ युवक के साथ शुरू कर दी थी मारपीट

-मानसिक रूप से अस्थिर युवक के परिजनों को बुलाकर सौंपा

बड़हिया. स्थानीय बाजार में शनिवार की संध्या अचानक उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब एक युवक को बच्चा चोर होने के शक में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. कुछ ही मिनटों में बाजार क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गयी और लोगों ने युवक के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट शुरू कर दी. माहौल तेजी से बिगड़ रहा था और घटना गंभीर रूप ले सकती थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकालकर थाना ले आयी. यदि पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी. थाना में पूछताछ के दौरान युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बागड़ हसनपुर निवासी श्रीलाल साहनी के पुत्र पन्नालाल साहनी के रूप में हुई. प्रारंभिक पूछताछ में युवक काफी घबराया हुआ था और स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे पा रहा था. काफी प्रयास के बाद उसने अपना नाम और पता बताया. जांच में यह भी सामने आया कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी. देर रात परिजन बड़हिया थाना पहुंचे और युवक की पहचान की पुष्टि की. परिजनों ने बताया कि पन्नालाल साहनी बेंगलुरु में मजदूरी करता है और चार दिन पहले घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंच पाया. यात्रा के दौरान उसका सामान भी ट्रेन में चोरी हो गया. उन्होंने यह भी बताया कि युवक पहले से मानसिक अस्थिरता की समस्या से ग्रसित है और यात्रा के दौरान वह पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुका है. सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. कानून को हाथ में लेना दंडनीय अपराध है. इन दिनों सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं के माध्यम से बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें, लेकिन साथ ही संयम और समझदारी से काम लें, ताकि निर्दोष व्यक्ति किसी गलतफहमी का शिकार न हो.

——————————————————————————————–

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel