[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय दो युवकों की मौत से हकीमगंज व वृंदावन गांव में शोक की लहर

दो युवकों की मौत से हकीमगंज व वृंदावन गांव में शोक की लहर

0
दो युवकों की मौत से हकीमगंज व वृंदावन गांव में शोक की लहर
दो मौतों के बाद हकीमगंज में चर्चा करते ग्रामीण एवं परिजन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Road Accident: मुहर्रम की तैयारियों के बीच लखीसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. एनएच-80 पर खड़े हाइवा ट्रक से बाइक टकराने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

रात कारीब 10 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, किऊल थाना क्षेत्र के हकीमगंज निवासी 50 वर्षीय मो. शाहादत और वृंदावन निवासी 35 वर्षीय मो. शहाबुद्दीन मंगलवार रात करीब 10:15 बजे बाइक से घर लौट रहे थे. दोनों गढ़ी बिशनपुर-रामपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर वापस हकीमगंज जा रहे थे. इसी दौरान गढ़ी बिशनपुर ग्रामीण बैंक के समीप सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं यातायात पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया.टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मुहर्रम की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे की खबर जैसे ही हकीमगंज और वृंदावन गांव पहुंची, दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई. मुहर्रम पर्व को लेकर चल रही तैयारियां अचानक थम गईं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के थे. उनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है.

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चिंता जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बिना पर्याप्त संकेतक के खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है.

ALSO READ: जानिए लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी का ताजा भाव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel