[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय क्रीडा महोत्सव के तीसरे दिन: ग्रुप ए के म्यूजिकल चेयर में रियांश राज प्रथम

क्रीडा महोत्सव के तीसरे दिन: ग्रुप ए के म्यूजिकल चेयर में रियांश राज प्रथम

0
क्रीडा महोत्सव के तीसरे दिन: ग्रुप ए के म्यूजिकल चेयर में रियांश राज प्रथम

लखीसराय. नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक क्रीडा महोत्सव के तीसरे सोमवार को मनोरंजक खेलों से खेल परिसर गुलजार रहा. सभी बच्चे अपने साथी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने में लगे थे. खेल परिसर एवं खिलाड़ियों का हौसला देखते ही बन रहा था. तीसरे दिन के प्रमुख खेलों में वॉलीबॉल, रिले रेस, बाधा दौड़, बैडमिंटन, ब्रस्ट द बैलून, खो-खो, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, शतरंज एवं कबड्डी आदि प्रमुख खेल थे. ग्रुप ए के म्यूजिकल चेयर में रियांश राज प्रथम, ईशान कश्यप द्वितीय तथा अगस्त्य रॉय तृतीय स्थान पर रहे. वहीं दूसरे ग्रुप में मिशिका साह प्रथम, मयंक राज द्वितीय तथा श्रेयांश राज तृतीय स्थान पर रहे. जबकि ग्रुप बी के लड़कियों के कैरम प्रतियोगिता में आन्या साहा प्रथम, एलिस साहा द्वितीय तथा श्रद्धा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं बालक वर्ग के ग्रुप सी के कैरम प्रतियोगिता में अभिनव कुमार प्रथम, अनमोल कपूर द्वितीय तथा रोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहा, जबकि इसी ग्रुप के बालिका वर्ग के कैरम प्रतियोगिता में आध्या आर्या प्रथम, आबया द्वितीय तथा आशवि राज तृतीय स्थान पर रही. जबकि ग्रुप बी के बालक वर्ग के जिग जैग दौड़ में आदर्श प्रथम, रेयांश द्वितीय तथा अनमोल कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी प्रथम, राजनंदनी द्वितीय तथा दर्शिका तृतीय स्थान पर रही. वहीं बालक वर्ग के फ्रॉग रेस में ऋषभ सेन प्रथम, शिवाय द्वितीय तथा आशीष तृतीय स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग में अर्शिता सिन्हा प्रथम, आयशु द्वितीय तथा संस्कृति मेहता तृतीय स्थान पर रही. जबकि ग्रुप एफ बालक वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में दिव्यांशी पाठक प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय तथा अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर रही, जबकि बालक वर्ग में सोनू कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय तथा अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे. इसी ग्रुप के बालिका वर्ग के रिले रेस में कलाम हाउस विजेता तथा भाभा हाउस उपविजेता के पद पर कब्जा किया, जबकि ग्रुप-ई के बालिका वर्ग के रिले रेस में भाभा हाउस विजेता तथा रमन हाउस विजेता के पद पर कब्जा किया. ग्रुप एफ के बालिका वर्ग के शतरंज प्रतियोगिता में नैंसी कुमारी प्रथम, साक्षी भारद्वाज द्वितीय तथा नंदिनी साव तृतीय स्थान पर रही. जबकि ग्रुप-ई के बालक वर्ग के रिले रेस में भाभा हाउस विजेता तथा कलाम हाउस उपविजेता रहा. वहीं ग्रुप डी के बैडमिंटन खेल में आद्या रॉय प्रथम, रेशमी कुमारी द्वितीय तथा आस्था कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं जबकि ग्रुप-ई में खुशी कुमारी प्रथम, रतन प्रिया द्वितीय तथा शांभवी भारती तृतीय स्थान पर रही. वहीं ग्रुप एफ में नेहा कुमारी प्रथम, नंदिनी कुमारी द्वितीय तथा राखी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. ग्रुप एफ के बालक वर्ग के ऊंची कूद में सूरज कुमार प्रथम तथा ऋषभ राज द्वितीय स्थान पर रहे. ग्रुप एफ के बालक वर्ग के रिले रेस में भाभा हाउस विजेता तथा टैगोर हाउस उपविजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग के कबड्डी में टैगोर हाउस विजेता तथा कलाम हाउस विजेता रहा. वहीं बालिका के टग ऑफ वार खेल में टैगोर हाउस विजेता तथा भाभा हाउस उप विजेता रहा तथा बालक वर्ग में भी टैगोर हाउस विजेता तथा भाभा हाउस का उपविजेता पद पर कब्जा रहा. ग्रुप डी के बालक वर्ग के खो-खो खेल में रमन हाउस विजेता तथा कलाम हाउस उपविजेता के पद पर कब्जा किया, जबकि बालिका वर्ग में भाभा हाउस विजेता तथा टैगोर हाउस उपविजेता रहा. वहीं प्रतियोगिता में अव्वल आये सभी प्रतिभागी को विद्यालय सचिव सविता शर्मा द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की महती भूमिका रही. ————————————————————————————————–

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel