[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय में 10 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित, 50 हजार तक का रखा गया पुरस्कार

लखीसराय में 10 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित, 50 हजार तक का रखा गया पुरस्कार

0
लखीसराय में 10 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित, 50 हजार तक का रखा गया पुरस्कार

लखीसराय. जिले में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए लखीसराय पुलिस ने 10 फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है. पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी या इनके बारे में पुख्ता जानकारी देने वालों को 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जायेगा. एसपी कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक दो अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये व अन्य आठ अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. ये सभी विभिन्न कांडों में संलिप्त बताये गये हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं. जिन अभियुक्तों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, उनमें बड़हिया थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड 12 संजय सिंह के पुत्र नीतेश कुमार उर्फ बजरंगी व टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार थाना चौक निवासी ओमप्रकाश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ बबुआ शामिल हैं. इसके अलावा हलसी थाना क्षेत्र के बहरांव निवासी प्रभाकर सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार, प्रतापपुर निवासी पेरू यादव के पुत्र अंकित कुमार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर निवासी युगलकिशोर सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार, पवैया निवासी राधे सिंह का पुत्र पंकज कुमार व मुन्ना कुमार, नंदपुर निवासी फुच्चू सिंह के पुत्र मयंक कुमार उर्फ चिक्कू, बड़हिया के भासो सिंह के पुत्र पप्पू सिंह, तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र रमण सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. आम नागरिकों से अपील की गयी है कि इन फरार अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या जिला पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. घोषित पुरस्कार की वैधता एक वर्ष तक रहेगी, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel