धूमधाम से मनाया गया रामनवमी, भगवा रंग से पटा क्षेत्र

जिले में धूमधाम से रामनवमी पूजा किया गया, चारों ओर भगवा व लाल रंग के पताको से सजा हुआ था

By Rajeev Murarai Sinha Sinha | March 27, 2026 6:11 PM

शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

लोगों ने ध्वजारोहण कर बजरंगबली का किया पूजा पाठ

रामनवमी को लेकर चारों ओर भक्ति में का बना माहौल

लखीसराय

जिले में धूमधाम से रामनवमी पूजा किया गया, चारों ओर भगवा व लाल रंग के पताको से सजा हुआ था. पंडित के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्ति में हो उठा. रामनवमी को लेकर घर-घर ध्वजारोहण किया गया. लोग नाम धर्म के साथ फलों मिठाई फूल एवं धूप अगरबत्ती से पूजा पाठ कराया. वहीं रामनवमी को लेकर मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों में राम धुन का आयोजन भी किया गया. गढ़ी बिशनपुर के चंडिका स्थान में 24 घंटे का राम धुन का आयोजन कर पूजा पाठ कराया गया है. विद्वान पंडितों की व्यवस्ता के कारण लोगों को देश शाम तक पूजा-अर्चना करना पड़ा. वहीं शहर के महावीर स्थान में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कुछ लोगों द्वारा मंदिरों में बस पताका प्रसाद आदि दिया गया है, जहां विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कराया गया है. रामनवमी को लेकर विद्वान पंडित की मांग बढ़ी हुई है. लोग पंडित जी की खोज में इधर-उधर भटकते हुए नजर आये, रामनवमी को लेकर लड्डू फल आदि का प्रसाद बनाकर पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया.

—————————————————————————————-