[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 16 से 20 चलनेवाले पल्स पोलियो अभियान को ले निकाली जागरूकता रैली

16 से 20 चलनेवाले पल्स पोलियो अभियान को ले निकाली जागरूकता रैली

0
16 से 20 चलनेवाले पल्स पोलियो अभियान को ले निकाली जागरूकता रैली

बड़हिया. मंगलवार से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह रैली रेफरल अस्पताल परिसर बड़हिया से प्रारंभ होकर बड़हिया बाजार होते हुए इंदपुर तक निकाली गयी. रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाये रखने का लक्ष्य कायम रह सके. रैली में स्वास्थ्य कर्मियों में इरशाद आलम, विनीत कुमार, अन्नु कुमार, सुषमा कुमारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे. वहीं गांधी मध्य विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चे भी रैली का हिस्सा बने. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि इस अभियान के तहत कुल 51 दल गठित किये गये हैं, जो प्रखंड के सभी गांवों में जाकर घर-घर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे. इसके अतिरिक्त 14 ट्रांजिट टीमों का भी गठन किया गया है, जो रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहों तथा विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेगी. स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलायें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel