[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय समय पर दवा के सेवन से फाइलेरिया का बचाव संभव

समय पर दवा के सेवन से फाइलेरिया का बचाव संभव

0
समय पर दवा के सेवन से फाइलेरिया का बचाव संभव

बड़हिया. प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया के खात्मे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. बुधवार को रेफरल अस्पताल बड़हिया से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पासवान ने जीविका समूह की एक दीदी को डीईसी और एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. 11 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को दवा खिलायी जायेगी. स्वास्थ्य विभाग की टीम सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दवा देगी, वहीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगी और वितरण सुनिश्चित करेंगी. डॉ पासवान ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षण कई वर्षों बाद दिखाई देते हैं. चूंकि इसका स्थायी उपचार उपलब्ध नहीं है, इसलिए समय पर दवा सेवन ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे बिना किसी भय के दवा का सेवन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जायेगी. साथ ही सभी लाभार्थियों को सलाह दी गयी है कि दवा खाली पेट न लें. अभियान के दौरान किसी भी संभावित दुष्प्रभाव से निपटने के लिए रेफरल अस्पताल में विशेष मेडिकल टीम तैनात की गयी है, जो सूचना मिलते ही जांच और उपचार करेगी. अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को भी दवा खिलाई गयी. कार्यक्रम में डीपीएम सुधांशु लाल, सुषमा कुमारी, दीपक मालाकार, इरशाद आलम, सरिता कुमारी, बबीता कुमारी, जयरानी ,शांति कुमारी, अंकिता कुमारी, रोशनी और नेहा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अभियान में सहयोग करने और फाइलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel