[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जारी

नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जारी

0
नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी जारी

लोक अदालत की सफलता को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

लखीसराय. आगामी नौ मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. यह बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम के दिशा-निर्देशों पर आयोजित हुई. बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर के कक्ष में आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न बैंकों के अधिकारी शामिल हुए. सचिव ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) मामलों की पहचान करें ताकि उन्हें लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सके. बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि वे समय पर नोटिस तैयार करें और उन्हें प्राधिकार के कार्यालय में जमा करें. इसका उद्देश्य यह है कि संबंधित पक्षों को समय रहते कानूनी नोटिस तामिला कराया जा सके. राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह के आधार पर लंबित और वाद-पूर्व मामलों का त्वरित निपटारा करना है, जिससे आम जनता को कानूनी पेचीदगियों से राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel