[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय मतदान कर्मियों-मतदाताओं के लिए तैयार मतदान केंद्र

मतदान कर्मियों-मतदाताओं के लिए तैयार मतदान केंद्र

0
मतदान कर्मियों-मतदाताओं के लिए तैयार मतदान केंद्र

पिपरिया. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 2024 का चौथे चरण में पूर्व निर्धारित तिथि 13 मई 2024 को मतदान होना है. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पिपरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने तैयारी से संबंधित जानकारी देते बताया कि मतदान की तिथि से पूर्व मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधा की उपलब्धता करा दी गयी है. मतदान केंद्र संख्या एक, दो, सात, आठ, नौ एवं 23 पर अतिरिक्त चापाकल की व्यवस्था कर दी गयी है. कुछ मतदान केंद्र यथा मतदान केंद्र संख्या 14, 15, 16 एवं 22 पर विद्युत की उपलब्धता की समस्या थी. उक्त मतदान केंद्रों पर विद्युत की समस्या का निराकरण कर दिया गया है. साथ ही बिजली का कनेक्शन पर पंखा और बल्ब इत्यादि का व्यवस्था कर दिया गया है. मतदान केंद्र संख्या 31 और 32 ( मध्य विद्यालय पवई ) में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गयी है. इसके अलावा पिपरिया प्रखंड के सभी 33 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल कर दिया गया है. मतदान दल दिनांक 12/04/2024 को ईवीएम मशीन लेकर अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे. मतदान की तिथि से एक दिन पूर्व मतदान दल के मतदान केंद्रों पर पहुंचने संबंधी जानकारी एवं मतदान के दिन की विभिन्न गतिविधियों तथा मतदान केंद्रों से नियमित अंतराल पर मतदान का प्रतिशत की जानकारी के लिए प्रखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. खानपान के लिए भुगतान आधारित व्यवस्था के आधार पर सभी मतदान केंद्र में रसोईया की टैगिंग पहले ही कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel