[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय पिकअप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

पिकअप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

0
पिकअप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

सूर्यगढ़ा. लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में पोखरामा मोड़ के समीप एक अज्ञात पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है. हादसे में कजरा थाना क्षेत्र के रामतलीगंज निवासी लखन यादव का 30 वर्षीय पुत्र बाइक चालक सदाशिव यादव की मौत हो गयी. पुलिस ने सदर अस्पताल लखीसराय में शव का पोस्टमार्टम कराया है. घटनास्थल पर मामले की जानकारी लेने पहुंचे सूर्यगढ़ा थाना के एसआइ पप्पू कुमार ने बताया कि मृतक छेना का कारोबार करता था. वह अलीनगर गांव बाइक से छेना देने के लिए आ रहा था. तभी एनएच 80 पर पोखरामा मोड़ के समीप यह हादसा हुआ. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वाहन से टक्कर हुई, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, ग्रामीणों के मुताबिक पिकअप बाइक चालक को टक्कर मारते फरार हो गयी. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे में परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वह अपने पीछे पत्नी सुखिया देवी के अलावे चार पुत्री प्रीति कुमारी, रितु कुमारी, ज्योति कुमारी व छोटी कुमारी और एक पुत्र मनीष कुमार को छोड़ गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel