हड़ताल पर गये पंचायत सेवकों ने दिया योगदान
निलंबित पंचायत सेवक को रिलीज कर कराया गया योगदान
By Rajeev Murarai Sinha Sinha |
June 1, 2026 6:52 PM
निलंबित पंचायत सेवक को रिलीज कर कराया गया योगदान
बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कई पंचायत सेवकों को निलंबित किया गया था. 30 अप्रैल को पंचायती राज सचिव से वार्ता के बाद 30 मई से पंचायत सेवक हड़ताल से लौट आए. अब निलंबित सेवकों को भी योगदान कराने की प्रक्रिया पूरी की गई है.लखीसराय.
सोमवार को सभी पंचायत सेवकों ने डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने पंचायतों में योगदान दिया. डीपीआरओ पम्मी रानी ने बताया कि सभी निलंबित पंचायत सेवकों को भी रिलीज कर, उन्हें योगदान देने का अवसर दिया गया है.उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लगातार चेतावनी और वार्ता के बाद पंचायत सेवकों ने अपना कर्तव्य निभाना शुरू कर दिया है. इससे पंचायत सेवाओं में सुधार और सुचारू संचालन की उम्मीद बढ़ गई है.
इससे पहले, पंचायत सेवकों की हड़ताल के कारण जिले के कई पंचायत कार्य प्रभावित हुए थे. अब हड़ताल समाप्त होने से ग्राम स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता सुधरने की संभावना है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:58 PM
July 6, 2026 2:50 PM
नक्सली योगेंद्र कोरा हिरासत में, रिकॉल आदेश दिखाने पर होगी रिहाई, संयुक्त अभियान में एसएसबी ने पकड़ा
July 6, 2026 1:34 PM
बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार
July 6, 2026 12:08 PM
July 6, 2026 11:24 AM
July 6, 2026 9:16 AM
July 5, 2026 2:53 PM
July 5, 2026 2:37 PM
July 5, 2026 1:40 PM
July 5, 2026 11:38 AM
