लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट Lakhisari News : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में मंगलवार को नये जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया. संयुक्त ब्रीफिंग में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान नये डीएम शैलेंद्र कुमार ने सभी उपस्थित अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और उनके विभागीय कार्यों की जानकारी ली. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बनाये रखने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करने पर बल दिया. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी.