[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन तस्करों समेत नौ गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन तस्करों समेत नौ गिरफ्तार

0
उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन तस्करों समेत नौ गिरफ्तार

कजरा, पीरीबाजार व बड़हिया में चला अभियान, शराब के साथ धरे गए धंधेबाज

लखीसराय. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है. विभाग ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन शराब तस्करों व नौ शराबियों को दबोचा है. इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीरीबाजार व कजरा थाना क्षेत्रों में दबिश दी गयी. पीरीबाजार अंतर्गत खैरा महसोनी से मदन पासवान को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. कजरा अंतर्गत रामतलीगंज में की गयी छापेमारी में वार्ड नंबर 11 निवासी रंजीत मांझी को 6.5 लीटर व सोना देवी को चार लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. ये दोनों इलाके में शराब की आपूर्ति में संलिप्त थे.

शराब के नशे में नौ लोग धराए

अभियान के दौरान शराब पीने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गयी. कजरा के रामतलीगंज से विशाल कुमार व किशोर मांझी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. वहीं, श्रीघना में की गई कार्रवाई के दौरान केशोपुर निवासी प्रेम कुमार को दूसरी बार शराब के नशे में पकड़ा गया है. इसके अतिरिक्त, मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर से विशुनदेव राम व बिजली राम को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान नयी छावनी इंगलिश निवासी मनीष कुमार उर्फ सन्नी कुमार, दानी टोला के अरविंद कुमार व बेगूसराय जिले के बड़ी बलिया निवासी कन्हैया मलिक व अजीत कुमार को नशे की हालत में दबोचा गया. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों की मेडिकल जांच कराई गयी है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel