[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय फेस अटेंडेंस का विरोध में एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना

फेस अटेंडेंस का विरोध में एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना

0
फेस अटेंडेंस का विरोध में एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना

सूर्यगढ़ा. फेस अटेंडेंस नियम लागू किये जाने के विरोध में एएनएम-आर एवं सीएचओ कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं. गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष के समय एनएचएम कर्मियों ने धरना दिया. एएनएम-आर शिवानी जायसवाल ने बताया कि 22 जुलाई 2024 से एफआरएएस अटेंडेंस लागू कर दिया गया है. हम लोगों को काम के लिए नक्सल प्रभावित जंगली इलाके के गांव में भेजा जाता है. जहां आवागमन सहित तमाम तरह की असुविधाएं हैं. हमें तीन टाइम की हाजिरी देने को कहा गया है. सुबह 9 बजे से शाम 5 तक क्षेत्र में रहकर काम करना हमारे लिए मुमकिन नहीं है. हम महिलाओं को नक्सल प्रभावित जंगली पहाड़ी इलाके से शाम 5 बजे के बाद कम से लौटना मुश्किल है. जहां काम के लिए हम जाते हैं, वहां पीने का पानी एवं शौचालय तक की व्यवस्था नहीं होती है. ऐसे में हम महिलाएं वहां शाम 5 बजे तक रहकर काम कैसे कर पाएंगे. कोई भी महिला शाम 5 बजे तक अटेंडेंस बनाकर वहां कैसे रहेगी. एफआरएएस नियम केवल एनएचएम कर्मियों पर भी लागू किया गया है. वेतन भोगी लोगों को इससे अलग रखा गया है. हमें समान काम के लिए समान वेतन मिलने चाहिए. सरकार नियम में बदलाव करें और हमें समान काम के लिए समान वेतन दें. शिवानी जायसवाल ने बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड में कार्यरत सभी 32 एएनएम-आर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. इधर, सीएचओ भी एफआरएएस नियम लागू किये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड में कल 19 सीएचओ कार्यरत है, जो हड़ताल पर चल रहे हैं. धरना के दौरान एनएचएम कर्मियों ने एफआरएएस नियम वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel