लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट
Lakhisari News : लखीसराय जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.