राहटपुर गांव से पुलिस ने एनबीडब्लयू वारंटी को किया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले शिवकुमार सिंह के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी सुजीत कुमार उर्फ गुलिया को गिरफ्तार किया है

By ANIMESH KUMAR | January 23, 2026 6:20 PM

सूर्यगढ़ा: स्थानीय पुलिस ने पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले शिवकुमार सिंह के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी सुजीत कुमार उर्फ गुलिया को गिरफ्तार किया है. वारंटी को शुक्रवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 137/15 मारपीट के एक पुराने मामले में सुजीत कुमार के खिलाफ न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है. एसआई खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है