[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय पुत्र की मौत के इंसाफ के लिए चार माह से भटक रहे पिता, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

पुत्र की मौत के इंसाफ के लिए चार माह से भटक रहे पिता, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

0
पुत्र की मौत के इंसाफ के लिए चार माह से भटक रहे पिता, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
सनी कुमार फ़ाइल फोटो

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Murder Case: शहर के चितरंजन रोड स्थित वार्ड संख्या नौ, बड़ी पोखर निवासी बबलू मंडल अपने पुत्र सनी कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर चार महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

28 मार्च को घर से निकला था सनी कुमार

बबलू मंडल के अनुसार 28 मार्च 2026 को उनके पुत्र सनी कुमार को उसके मित्र अमित कुमार, निवासी घोसैठ, ने फोन कर अपनी चाय की दुकान पर बुलाया था. सनी अपनी बाइक (BR 53 J 4019) से वहां गया, लेकिन वापस घर नहीं लौटा.अगले दिन जब परिवार ने अमित कुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि सनी कुछ युवकों के साथ पवई गांव ऑर्केस्ट्रा देखने गया है. 29 मार्च तक घर नहीं लौटने पर परिजन टाउन थाना पहुंचे. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पवई रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है.

जमालपुर रेल थाना में हुई शव की पहचान

परिजनों ने जमालपुर रेल थाना पहुंचकर शव की पहचान सनी कुमार के रूप में की. बबलू मंडल का कहना है कि घटनास्थल से उनके पुत्र का खून से सना गमछा और शर्ट भी मिला था.

हत्या की आशंका, बाइक और मोबाइल अब तक नहीं मिले

मृतक के पिता का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है, जिसमें अमित कुमार और उसके कुछ साथी शामिल हो सकते हैं. उनका कहना है कि घटना के बाद से अब तक सनी की बाइक और मोबाइल फोन का भी पता नहीं चल सका है.

अधिकार क्षेत्र को लेकर पुलिस पर टालमटोल का आरोप

Murder Case: बबलू मंडल का आरोप है कि कार्रवाई की मांग लेकर स्थानीय थाना जाने पर उन्हें रेल थाना का मामला बताकर भेज दिया जाता है, जबकि रेल थाना जाने पर स्थानीय थाना का अधिकार क्षेत्र बताया जाता है. उनका कहना है कि चार महीने बीत जाने के बावजूद मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

एसआरपी ने स्थानीय थाना का बताया अधिकार क्षेत्र

इस संबंध में जमालपुर के एसआरपी विद्यासागर ने बताया कि रेलवे स्टेशन यार्ड और चलती ट्रेन में होने वाले अपराधों को छोड़कर रेल पटरी या उसके आसपास घटित अधिकांश घटनाएं स्थानीय थाना के अधिकार क्षेत्र में आती हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पुलिस महानिदेशक (रेल) के निर्देशों का हवाला दिया गया है.एसआरपी के अनुसार, स्थानीय पुलिस द्वारा अपनी जिम्मेदारी से हटने के बाद रेल थाना जमालपुर ने शव बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित प्रावधानों के अनुसार की जा रही है.

ALSO READ: किऊल स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान, 472 यात्री पकड़े गए, चार लाख से अधिक जुर्माना वसूला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel