[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन मॉकड्रिल व जागरूकता अभियान

अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन मॉकड्रिल व जागरूकता अभियान

0
अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन मॉकड्रिल व जागरूकता अभियान

लखीसराय. बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक चलाये जा रहे ”अग्निशमन सेवा सप्ताह” के छठे दिन रविवार को जिले के विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में टीम ने शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में मॉकड्रिल के जरिए लोगों को आग से बचाव के गुर सिखाये.

कोचिंग संस्थानों और फैक्ट्रियों में मॉकड्रिल

अग्निशमन विभाग की टीम ने दरियापुर स्थित एमवाईएफ एकेडमी व रामगढ़ चौक के सरस्वती कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी. इसके साथ ही कत्यानी डेयरी, वोल्वो पीवीसी पाइप, विशाल मेगा मार्ट व क्लस्टर राइस मिल जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

उपकरणों का प्रदर्शन और सेफ्टी ऑडिट

अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में फायर फाइटिंग उपकरणों व अग्निशामक यंत्रों के सही इस्तेमाल का लाइव प्रदर्शन किया. विनिता लता ने बताया कि तीन प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का ”फायर सेफ्टी ऑडिट” भी किया गया ताकि वहां सुरक्षा मानकों की जांच की जा सके. टीम ने आम जनमानस को बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर के रिसाव व बीड़ी-सिगरेट की लापरवाही से लगने वाली आग के प्रति सचेत किया. इस अवसर पर लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट भी बांटे गये. विभाग ने अपील की है कि किसी भी अग्निकांड की स्थिति में तुरंत 101 या 112 नंबर पर कॉल करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel