[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय किऊल नदी से लापता बालक का शव बरामद, 24 घंटे बाद SDRF ने खोज निकाला

किऊल नदी से लापता बालक का शव बरामद, 24 घंटे बाद SDRF ने खोज निकाला

0
किऊल नदी से लापता बालक का शव बरामद, 24 घंटे बाद SDRF ने खोज निकाला
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट: किऊल नदी के गहरे पानी में शनिवार को डूबे बालक का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया है. 24 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला. हालांकि, बरामद किए गए बालक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस और प्रशासन शव की पहचान करने की कोशिशों में जुटे हैं.

स्नान के दौरान हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह नया बाजार स्थित दिनकर सूर्यनारायण घाट के पास तीन बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे. जमुई डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पानी की धार काफी तेज थी. स्नान के दौरान तीनों बच्चे गहरे गड्ढे में समाने लगे. इनमें से दो बच्चे तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए, लेकिन तीसरा बालक पानी की तेज लहरों के बीच लापता हो गया.

SDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

शनिवार को घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने पूरे दिन बालक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. शाम होने तक कोई सुराग न मिलने पर जिला प्रशासन ने पटना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया. रविवार की अहले सुबह पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को ढूंढ निकाला.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

राजस्व अधिकारी रोशन कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस को शव की शिनाख्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आसपास के थानों और गांवों में बालक के फोटो भेजे गए हैं ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से उफनती नदी के पास न जाने की अपील की है.

Previous article पटना के बिहटा में लई बाजार में फायरिंग और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next article Muzaffarpur News: सावधान! बाजार में घूम रहे जाली नोट, हथौड़ी में नकली नोट के साथ पकड़ा गया तस्कर
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel