[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय 20 मई को देशभर की दवा दुकानें रहेंगी बंद

20 मई को देशभर की दवा दुकानें रहेंगी बंद

0
20 मई को देशभर की दवा दुकानें रहेंगी बंद

ऑनलाइन ई-फार्मेसी व भारी छूट के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

सूर्यगढ़ा. अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) के आह्वान पर आगामी 20 मई बुधवार को देशभर की दवा दुकानें 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी. यह बंद रात 12 बजे से प्रभावी होगा. सूर्यगढ़ा में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व संगठन मंत्री अंकित केडिया ने बताया कि संगठन के अनुसार देश के लगभग 12.40 लाख दवा विक्रेता इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे. हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता कुछ स्थानों पर सुनिश्चित की जायेगी.

संगठन ने बताया कि ऑनलाइन ई-फार्मेसी पर रोक लगाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है. उनका आरोप है कि बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री हो रही है, जिससे नशाखोरी और नकली दवाओं का खतरा बढ़ रहा है. दूसरा बड़ा मुद्दा कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट (प्रिडेटर प्राइसिंग) है, जिससे छोटे और स्थानीय दवा दुकानदारों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है. तीसरा कारण सरकारी नीतियों में बदलाव और अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सख्त कानून की मांग है. संगठन ने सरकार से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की है.

दवा विक्रेताओं ने आम लोगों से अपील किया है कि जिन घरों में नियमित मरीज हैं, वे 20 मई से पहले ही आवश्यक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

11 शराब पीने वाला गिरफ्तारलखीसराय. शनिवार की रात उत्पाद पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में घूमते हुए 11 पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय स्टेशन के पास से बंगाली राम के पुत्र उमाशंकर राम, सुखदेव राम के पुत्र संजय कुमार, लाखोचक से सुभाष कुमार, बन्नूबगीचा से रघुवीर कुमार, धनवह से सूरज कुमार, बरारे से अधिक कुमार,बड़हिया से रोहित कुमार, गौतम सिंह, सुबोध दास, संटू कुमार व जनार्दन सिंह को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.

————————————————————-

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel