[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय बिहार एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित

बिहार एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित

0
बिहार एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित

बड़हिया. विगत 19 से 21 जुलाई तक पटना में आयोजित 90वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रखंड के खुटहा स्थित जय हिंद क्लब खुटहा के चार खिलाड़ी मेडल प्राप्त करने में सफल रहे थे. जिनके गांव पहुंचने पर प्रखंड के खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित स्थानीय मुखिया के आवास पर गुरुवार की देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुखिया विपिन सिंह द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों का मुंह मीठा कराते हुए फूल माला और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत तथा सम्मानित किया गया. बता दें कि उक्त चैंपियनशिप जिला लखीसराय के नाम दर्जन भर उपलब्धि हासिल हुई थी. जिसमें ऊंची कूद और जेव्लिन थ्रो (भाला फेंक) की स्पर्धा में शामिल रहे बालक व बालिका में चार मेडल खुटहा के प्रतिभागियों के नाम रहे थे. जिसमें सृष्टि और सुभाष को स्वर्ण तथा वंदना और स्वाति को रजत पदक प्राप्त हुआ थे. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कमतर संसाधन के बावजूद मिली इस सफलता का श्रेय जय हिंद क्लब खुटहा को दिया गया. जिनके देखरेख में संचालित फिजिकल ट्रेनिंग में शामिल छात्र छात्राओं को सफलता हाथ लगी. सभी सफल खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच व सेवानिवृत्त जवान विजय कुमार को देते हुए कहा कि उनके बिना यह संभव नहीं था. ज्ञात हो कि वर्षों से बंद जय हिंद क्लब को स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार के प्रयास से पुनर्जीवित किया गया है. जिसके माध्यम से युवाओं में कौशल और तकनीकी शिक्षा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने वाले मुखिया विपिन सिंह ने कहा कि बच्चों की सफलता जिला को गौरवान्वित करने वाली है. वे इन प्रतिभाओं को कुंद पड़ने नहीं देंगे. जय हिंद क्लब के अध्यक्ष सुधीर सिंह और उपाध्यक्ष बंटी कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि इन बच्चों का यह पहला प्रयास था. जिसमें मिली सफलता बताती है कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. बस इन्हें उपयुक्त संसाधन और बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत है. आने वाले वर्षो में खुटहा खेल के क्षेत्र में और बेहतर करने का काम करेगा. मौके पर सुबोध कुमार, कारू सिंह, सत्यपाल, कन्हैया कुमार, अंजेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel