Mandi Bhav : लखीसराय मंडी भाव: नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में स्थिरता, जानिए आज का ताजा भाव

Mandi Bhav :अनाज की सामान्य आवक के बीच शुक्रवार को नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में कारोबार स्थिर रहा. व्यापारियों ने अगले कुछ दिनों में मांग और आवक के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना जतायी है.

By Pintu Pranav | June 26, 2026 8:50 AM

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Mandi Bhav: नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में शुक्रवार (26 जून 2026) को अनाज, दाल, तिलहन और सब्जियों के बाजार भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. मंडी में अन्य दिनों की तुलना में आवक सामान्य रही, जिससे अधिकांश कृषि जिंसों की कीमतें स्थिर बनी रहीं. कारोबारियों के अनुसार फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन मौसम और नई फसल की आवक के आधार पर आने वाले दिनों में भाव में बदलाव हो सकता है.

मंडी में सामान्य रही खरीद-बिक्री

शुक्रवार को मंडी में किसानों और व्यापारियों की अच्छी आवाजाही रही. अनाज, दाल और तिलहन की खरीद-बिक्री सामान्य गति से होती रही. कारोबारियों ने बताया कि बाजार में फिलहाल किसी भी जिंस की अधिक कमी या अधिकता नहीं है. इसी वजह से अधिकांश वस्तुओं के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि मौसम में बदलाव और नई उपज की आवक बढ़ने पर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है.

गेहूं, चावल और दाल के भाव स्थिर

मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2800 रुपये और न्यूनतम 2450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. मक्का 2100 रुपये प्रति क्विंटल बिका. मंसूरी चावल 2200 से 2500 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.दालों में अरहर 10600 से 14500 रुपये, मसूर 5550 से 6750 रुपये, मूंग 9540 से 9600 रुपये और चना दाल 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकती रही. गोटा चना 6200 से 6400 रुपये तथा गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

तिलहन और सब्जियों के दाम भी स्थिर

सरसों काला 6800 से 7100 रुपये तथा सरसों पीला 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2250 से 2550 रुपये दर्ज किया गया. वहीं आलू 1040 से 1200 रुपये और प्याज 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.

कारोबारियों ने क्या कहा

Mandi Bhav : मंडी के व्यापारियों ने बताया कि फिलहाल बाजार पूरी तरह संतुलित है. बारिश की स्थिति, नई फसल की आवक और मांग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कीमतों में बदलाव हो सकता है. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे उपज बेचने से पहले प्रतिदिन मंडी का ताजा भाव जरूर पता करें, ताकि उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके.

जानिए किस वस्तु की कितना है कीमत

  • मक्का : 2100 रुपये प्रति क्विंटल.
  • गेहूं : 2450 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल.
  • चावल मंसूरी : 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल.
  • चावल अरवा मोटा : 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल.
  • मसूर दाल : 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल.
  • मूंग दाल : 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल.
  • अरहर दाल : 10600 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल.
  • चना दाल : 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल.
  • गोटा चना : 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल.
  • गोटा मूंग : 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सरसों काला : 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सरसों पीला : 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सरसों तेल (15 लीटर) : 2250 से 2550 रुपये.
  • आलू : 1040 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल.
  • प्याज : 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी