[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय दुर्गा पूजा समिति को आग बुझाने की व्यवस्था रखने का दिया निर्देश

दुर्गा पूजा समिति को आग बुझाने की व्यवस्था रखने का दिया निर्देश

0
दुर्गा पूजा समिति को आग बुझाने की व्यवस्था रखने का दिया निर्देश

लखीसराय. दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक कर विभिन्न दिशा-निर्देश दिया गया. एसपी बलिराम चौधरी की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील करते हुए डीएम ने पूजा पंडाल में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर स्वयंसेवकों की भी मदद लेने पर बल दिया. मुख्य रूप से 10 से 12 अक्तूबर तक विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की अपील की गयी. इसके साथ ही डीएम ने पूजा समिति के सदस्यों से पंडाल में अग्निशमन व्यवस्था रखने का निर्देश देते हुए आग से सुरक्षा को लेकर बालू, पानी एवं कंबल की व्यवस्था करने, बिजली का कवर तार के प्रयोग करने डीजे से परहेज करने आदि को लेकर दिशा निर्देशित किया गया. दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सुझाव देने, किसी भी तरह की सूचना अविलंब देने की सलाह देते हुए 24 घंटे जिला प्रशासन का सहयोग मिलने का आश्वासन दिया गया. बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, अभियान एएसपी मोती लाल, एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, सीएस डॉ बीपी सिन्हा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel