[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी, कोमल व सीता प्रथम

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी, कोमल व सीता प्रथम

0
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी, कोमल व सीता प्रथम

एससीईआरटी पटना के तत्वावधान में आयोजित हुई निबंध, क्विज एवं वक्तृत्व कला की प्रतियोगिता

जिलाधिकारी ने सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

लखीसराय

एससीईआरटी पटना के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के निमित्त निबंध, लिखित क्विज व वक्तृत्व कला की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में बुधवार को किया गया. सर्व शिक्षा अभियान के एआरपी आलोक रंजन व नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित ‘हरित ऊर्जा-धरती की सांस’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय शिवसोना की कोमल कुमारी ने प्रथम, मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय वलीपुर के मानस कुमार ने द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौरी के अमित राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.’प्लास्टिक के प्राकृतिक एवं जैव विकल्प’ विषय पर आयोजित लिखित क्विज प्रतियोगिता में श्रीगोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय मानो की खुशी कुमारी प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की चांदनी कुमारी ने द्वितीय तथा राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मननपुर के गौरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं ‘मानव जीवन शैली पर उभरती प्रौद्योगिकी का प्रभाव’ विषय पर आयोजित वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरमा की सीता कुमारी ने प्रथम, मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय वलीपुर के मिथुन कुमार ने द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की रागिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियों को लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम के द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने व जीवन में सभी प्रकार की प्रतियोगिता में तन्मयता पूर्वक भाग लेने का आह्वान किया. ज्ञात हो कि निबंध प्रतियोगिता एवं लिखित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एससीईआरटी पटना द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जायेगा. वक्तृत्व कला के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 20 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में मुंगेर में शामिल होगी तथा प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विज्ञान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षक जयंत कुमार, मकेश्वर कुमार, रॉकी कुमार, अमर कुमार, अजीत कुमार, मनोरंजन कुमार चौधरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel