[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की होगी तैनाती: डीएम

परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की होगी तैनाती: डीएम

0
परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की होगी तैनाती: डीएम

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) व वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गयी. परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में संपन्न करायी जायेगी. प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कदाचार अथवा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रश्न-पत्रों की निकासी बैंक या कोषागार से निर्धारित तिथि एवं समय पर वीडियोग्राफी की उपस्थिति में की जायेगी. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारु यातायात प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आपातकालीन सेवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा का कड़ाई से अनुपालन कराने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel