[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय सहयोग शिविर में नहीं चलेगी ढिलाई, 10 दिन में निपटायें आवेदन : डीएम

सहयोग शिविर में नहीं चलेगी ढिलाई, 10 दिन में निपटायें आवेदन : डीएम

0
सहयोग शिविर में नहीं चलेगी ढिलाई, 10 दिन में निपटायें आवेदन : डीएम

खराब चापाकल तुरंत बनवायें, लापरवाही पर खैर नहीं

लखीसराय. आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाये जा रहे सहयोग शिविर की प्रगति को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया गया. डीएम ने साफ निर्देश दिया कि सहयोग शिविर पोर्टल पर यदि कोई आवेदन 10 दिनों से अधिक लंबित रहता है तो संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

खराब चापाकल पर डीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार एवं एडीएम नीरज कुमार ने बालगुदर पंचायत सरकार भवन में जनता से मिलकर शिकायतें सुनीं. डीएम ने जिले के सभी खराब चापाकलों को तुरंत ठीक कराने का आदेश दिया. चेतावनी दी कि इस संबंध में कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों व एजेंसियों पर कार्रवाई होगी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को संवेदकों के साथ बैठक कर जल-नल योजना और चापाकल की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा गया. साथ ही फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत रजिस्ट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सातों प्रखंडों में लगे शिविर, हर माह दो बार होगा आयोजन

राज्य सरकार के निर्देश पर हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. जिसके तहत बीते मंगलवार को लखीसराय के सभी सात प्रखंडों की बालगुदर, लाखोचक, कैंदी, पाली, मोहनपुर, नंदनामा, अरमा समेत कई पंचायतों में शिविर लगे. इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनने का काम किया. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, डीपीआरओ रवि कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel