[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लक्ष्मण पहाड़ में एसएसबी-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो हथियार व कारतूस बरामद

लक्ष्मण पहाड़ में एसएसबी-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो हथियार व कारतूस बरामद

0
लक्ष्मण पहाड़ में एसएसबी-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो हथियार व कारतूस बरामद
बरामद हथियार के साथ अधिकारी.

पीरीबाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

Lakhisaray News : जिले के नक्सल प्रभावित पीरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मण पहाड़ के दुर्गम जंगलों में शनिवार को 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जमुई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष डी-माइनिंग एवं सर्च ऑपरेशन चलाकर दो अवैध हथियार, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए. इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

डीप सर्च मेटल डिटेक्टर का किया उपयोग

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि लक्ष्मण पहाड़ के जंगलों में जमीन के भीतर हथियार छिपाकर रखे गए हैं. सूचना के आधार पर 16वीं वाहिनी एसएसबी के अभियान कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे ‘डी कंपनी’ कजरा कैंप से विशेष टीम रवाना की गई. अभियान में पीरीबाजार थाना के एएसआई वीरवल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल भी शामिल रहा.

एसएसबी के निरीक्षक आशुतोष कुमार, आशीष और हिमांशु शेखर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने हाददिया और दूधधम गांव के बीच स्थित लक्ष्मण पहाड़ के पथरीले एवं घने जंगलों में करीब छह किलोमीटर तक सघन तलाशी अभियान चलाया. दुर्गम इलाके में हथियारों की तलाश के लिए विशेष प्रशिक्षित विस्फोटक खोजी श्वान (स्निफर डॉग) तथा डीप सर्च मेटल डिटेक्टर का उपयोग किया गया. आधुनिक उपकरणों की मदद से जमीन के भीतर दबाकर रखे गए हथियारों का पता चला.

सात घंटे चला अभियान

करीब सात घंटे तक चले अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक मास्केट, 18 इंच का एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद किया. बरामद हथियारों को जब्त कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किस संगठन या व्यक्ति ने छिपाए थे और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था.

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल भविष्य में किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था. समय रहते हुई कार्रवाई से सुरक्षाबलों ने संभावित खतरे को टाल दिया. अभियान के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही है, ताकि नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

ALSO READ : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, सम्राट चौधरी का ऐलान, खुलेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel