[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

0
सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
फाइल फोटो

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Lakhisaray News : टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक के समीप मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लखीसराय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ग्रामीण बैंक के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में उनकी बाइक जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जुटी भीड़

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना तत्काल टाउन थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा रही कि दोनों युवक टाउन थाना क्षेत्र के हकीमगंज मोहल्ले के रहने वाले हो सकते हैं. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

एनएच-80 पर अफरातफरी का माहौल 

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी. घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-80 पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने पर भी चिंता जतायी और कहा कि इससे अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ : बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस का नया नियम: बिना मोटर ट्रेनिंग स्कूल के सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा DL

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel