[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय में उमस और तेज धूप से बढ़ी परेशानी, 5 जुलाई से बारिश के आसार, किसानों के लिए जरूरी सलाह

लखीसराय में उमस और तेज धूप से बढ़ी परेशानी, 5 जुलाई से बारिश के आसार, किसानों के लिए जरूरी सलाह

0
लखीसराय में उमस और तेज धूप से बढ़ी परेशानी, 5 जुलाई से बारिश के आसार, किसानों के लिए जरूरी सलाह
लखीसराय में उमस और तेज धूप

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather Update: लखीसराय में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार सुबह से पुरवा हवा चलने के कारण हल्की राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ने और उमस के कारण लोगों की परेशानी फिर बढ़ने लगी. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना कम है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 5 जुलाई से मौसम का मिजाज बदल सकता है. यदि पूर्वानुमान सही रहा तो जिले में फिर से मानसून सक्रिय होगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार को लखीसराय का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह से तेज धूप और उमस का असर बना रहेगा. शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन सुबह से ही कड़ी धूप के कारण लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले.

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बारिश कम, लेकिन उम्मीद अभी बाकी

हालांकि शनिवार को व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में शाम तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसके बावजूद मौसम में विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और उमस बनी रह सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जुलाई को जिले में बारिश की संभावना अधिक है. इन दो दिनों के दौरान मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Lakhisarai Weather Update : किसानों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है 5 जुलाई?

मानसून की कमजोर सक्रियता के कारण जिले के कई किसान अब तक धान की बुआई शुरू नहीं कर पाए हैं. पर्याप्त नमी नहीं होने से खेतों की तैयारी प्रभावित हुई है.

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि 5 और 6 जुलाई को पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो यह धान का बिचड़ा गिराने के लिए उपयुक्त समय होगा. इसके साथ ही खरीफ सीजन की दूसरी प्रमुख फसल मक्का की बुआई भी इस अवधि में शुरू की जा सकती है.

समय पर बारिश होने से खेती की रफ्तार बढ़ेगी और किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च भी कम करना पड़ेगा.

मौसम पर रहेगी सभी की नजर

लखीसराय में फिलहाल लोगों की नजर मौसम के अगले बदलाव पर टिकी हुई है. एक ओर आम लोग भीषण गर्मी और उमस से राहत का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर किसान अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं. यदि 5 जुलाई से मानसून सक्रिय होता है तो इससे खेती और जनजीवन दोनों को राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel