[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय पदक जीतने के लक्ष्य के साथ भागलपुर रवाना हुई लखीसराय वुशु टीम

पदक जीतने के लक्ष्य के साथ भागलपुर रवाना हुई लखीसराय वुशु टीम

0
पदक जीतने के लक्ष्य के साथ भागलपुर रवाना हुई लखीसराय वुशु टीम
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते अतिथि एवं खेल पदाधिकारी

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Lakhisarai news: प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल मैदान से शुक्रवार को राज्य स्तरीय वुशु (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय जिला टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. खिलाड़ियों को अधिवक्ता सह वार्ड पार्षद अमित भाई पटेल एवं जिला वुशु संघ के सचिव धीरज कुमार ने शुभकामनाएं देकर विदाई दी.

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 जून तक भागलपुर के खेल भवन में किया जा रहा है, जिसमें लखीसराय के खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

गर्ल्स वर्ग में शबनम कुमारी, याशिता कुमारी, सुहानी कुमारी, सुरुचि कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी कुमारी, स्वीकृति कुमारी, विद्या कुमारी, अदिति कुमारी एवं सोनी कुमारी का चयन किया गया है. वहीं बॉयज वर्ग में आलोक पांडे, सनी कुमार, रोशन कुमार, कृष राज सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, एनडीपी स्कूल के निदेशक एवं गतका एसोसिएशन ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, परियोजना शिक्षक सुशील कुमार, जिला फुटबॉल कोच नीरज सिंह क्षत्रिय, जिला खो-खो सचिव अमित सिंह राजपूत, जिला कराटे सचिव गुंजन कुमार, जिला खो-खो कोच अंकित कुमार, गुरिया कुमारी एवं तन्नु कुमारी समेत खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं. खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का भरोसा जताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel