[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय लखीसराय कोर्ट परिसर के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लखीसराय कोर्ट परिसर के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0
लखीसराय कोर्ट परिसर के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लखीसराय कोर्ट परिसर के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी,

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Crime News: व्यवहार न्यायालय परिसर के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई. घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित युवक ने कवैया थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

कोर्ट परिसर के पास खड़ी थी बाइक

जानकारी के अनुसार बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी संजय ठाकुर के पुत्र करण कुमार अपनी उजले-लाल रंग की अपाचे बाइक संख्या बीआर 01 डीजेड 6120 लेकर न्यायालय परिसर पहुंचे थे. उन्होंने बाइक को कोषागार और प्रेस क्लब के बीच खड़ा किया और कोर्ट परिसर के अंदर चले गए.

एक घंटे के भीतर गायब हुई बाइक

करण कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए. जब वह वापस लौटे तो वहां बाइक नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

लोगों में बढ़ी चिंता

कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक चोरी होने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे स्थानों पर भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम इलाकों की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद कवैया थाना पुलिस जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. न्यायालय परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. अपराधी भीड़भाड़ वाले इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

जल्द खुलासे का दावा

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है.

Also Read: आज सिंगापुर जायेंगे लालू प्रसाद, कोर्ट से मिला परमिशन, 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel