[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय चानन में 14.28 करोड़ की लागत से बना किऊल पुल उद्घाटन से पहले क्षतिग्रस्त

चानन में 14.28 करोड़ की लागत से बना किऊल पुल उद्घाटन से पहले क्षतिग्रस्त

0
चानन में 14.28 करोड़ की लागत से बना किऊल पुल उद्घाटन से पहले क्षतिग्रस्त

-खतरे में है गोपालपुर गांव स्थित शहीद जितेंद्र हॉल्ट, लखनपुर के बीच किऊल नदी पर बना उच्चस्तरीय पुल

चानन के प्रतिनिधि के अनुसार

किऊल नदी पर ₹14.28 करोड़ की लागत से बना 283 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल उद्घाटन से पहले ही खतरे में है. जनवरी 2025 में बनकर तैयार हुए इस पुल का एप्रोच पथ अभी से टूटने लगा है, जिससे मुख्य पुल को नुकसान होने की आशंका है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी जल्द मरम्मत की मांग की है.

राज्य योजना अंतर्गत नाबार्ड की मदद से चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव स्थित शहीद जितेंद्र हॉल्ट, लखनपुर के बीच किऊल नदी पर बना उच्चस्तरीय पुल खतरे में है. 283 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 14 करोड़ 28 लाख 47 हजार 712 रुपये की लागत से कराया गया था. जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य 24 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था और 23 जनवरी 2025 को यह बनकर तैयार हो गया, हालांकि पुल का उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ है और इसका एप्रोच पथ टूटने भी लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के कुछ दिन बाद ही इसका एप्रोच पथ टूट गया. समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मुख्य पुल को भी नुकसान हो सकता है. अभी पुल इसलिए बचा हुआ है कि इस पर इक्का-दुक्का बड़े वाहन ही कभी-कभी गुजरते हैं. ग्रामीणों को आशंका है कि बड़े वाहनों का आवागमन शुरू होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है. वहीं, इस पुल के बनने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है. पहले की तुलना में अब कम दूरी तय कर लोग चानन प्रखंड के कई गांवों में आसानी से पहुंच जाते हैं. इतना ही नहीं, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा जाने में भी लोगों को काफी सुविधा हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से एप्रोच पथ की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि करोड़ों की लागत से बना यह पुल सुरक्षित रह सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel