[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय कजरा स्टेशन पर धरना सफल, तीन ट्रेनों के ठहराव पर बनी सहमति

कजरा स्टेशन पर धरना सफल, तीन ट्रेनों के ठहराव पर बनी सहमति

0
कजरा स्टेशन पर धरना सफल, तीन ट्रेनों के ठहराव पर बनी सहमति

कजरा. कोरोना काल में बंद किये गये ट्रेनों के ठहराव की बहाली और यात्री सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को कजरा रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया. सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के नेतृत्व में सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह धरना करीब तीन घंटे चला. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोविड काल में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव रद्द होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है. दोपहर करीब एक बजे रेलवे अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने धरनार्थियों से वार्ता की और आवेदन प्राप्त किया. वार्ता के बाद तीन ट्रेनों के ठहराव की मांग पर सहमति बनी. इन्हें मंडल कार्यालय भेजा जा रहा है. जिन ट्रेनों पर सहमति बनी, वे हैं, उसमें मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-बांका एक्सप्रेस एवं रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया, डीआरएम के निर्देश पर आवेदन ले लिया गया है, जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है. यात्री सुरक्षा पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जयन राम मीणा ने घोषणा की कि आज से ही कजरा स्टेशन पर दो आरपीएफ जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे. धरना स्थल पर जीआरपी एसएचओ स्वराज कुमार, कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सहित रेलकर्मी मौजूद रहे. धरने में राजीव कुमार सिंह, विजय सिंह राजपूत, हेमंत कुमार हिमांशु समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel