[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अनिवार्य रूप से करें दवा सेवन: डॉ राकेश कुमार

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अनिवार्य रूप से करें दवा सेवन: डॉ राकेश कुमार

0
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अनिवार्य रूप से करें दवा सेवन: डॉ राकेश कुमार

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को अनिवार्य रूप से दवा सेवन का आग्रह किया

लखीसराय. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका निर्धारित दवा का सेवन करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान दी जाने वाली दवा सुरक्षित और लाभकारी है, इसलिए सभी पात्र व्यक्ति इसे अवश्य ग्रहण करें. उन्होंने बताया कि कई बार दवा खाने के बाद कुछ लोगों को हल्का बुखार, सिरदर्द, कमजोरी या शरीर में दर्द जैसे मामूली लक्षण महसूस हो सकते हैं. यह घबराने वाली स्थिति नहीं है, बल्कि शरीर में मौजूद परजीवियों पर दवा के प्रभाव का संकेत है. ऐसे लक्षण सामान्यतः कुछ समय में स्वतः ठीक हो जाते हैं. उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और स्वास्थ्य कर्मियों के निर्देश का पालन करने का अपील किया. यदि किसी व्यक्ति को दवा सेवन के बाद अधिक परेशानी, तेज बुखार या अन्य गंभीर लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना चाहिए, जहां आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध है. स्वास्थ्य विभाग ने समुदाय से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही फाइलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. इसलिए अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली दवा का सेवन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें.

————————————————————————————

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel